संदेश

16 अप्रैल 2023 को पूरे देश में निकाला गया संवैधानिक पेंशन मार्च

चित्र
 *राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय विजय कुमार बंधु के आवाहन पर पूरे देश में 16 अप्रैल को पेंशन मार्च निकाला गया उसी कड़ी में रीवा में संयुक्त मोर्चा समर्थित कार्यक्रम आयोजित किया गया दोपहर 2:00 रीवा जिले के सभी कर्मचारी साथी विवेकानंद पार्क रीवा में उपस्थित हुए और विवेकानंद पार्क से पेंशन मार्च रैली शिल्पी प्लाजा प्रकाश चौराहा साईं मंदिर होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची और वहां पर महामहिम राष्ट्रपति, महामहिम राज्यपाल माननीय प्रधानमंत्री, माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के नाम ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन सपने में संयुक्त मोर्चा के सभी घटक के अध्यक्ष श्री राघवेंद्र सोहगौरा श्री सुनील तिवारी श्री शिवानंद तिवारी श्री अनिल शुक्ला श्री राजीव तिवारी श्री शैलेंद्र सिंह श्री रण बहादुर सिंह श्री शैलेश द्विवेदी श्री श्रीनिवास द्विवेदी श्रीमती शीतल पाठक डॉ राजेश शुक्ला श्री सरकार तिवारी श्रीराम बहोर पटेल श्रीमती प्रियंका सिंह सहित सैकड़ों की तादाद में लोग उपस्थित रहे सभी कर्मचारियों ने भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश सरकार से 2 सूत्रीय मांग नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता एवं प...

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन2 अक्टूबर को वृद्धजनों का करेगा सामान

चित्र
 रीवा दिनांक 25 सितंबर 2022  राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय विजय कुमार बंधु एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आवाहन पर वरिष्ठ जनों, पेंशनरों एनपीएस से सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारियों, एवं NPS धारी मृतक शासकीय सेवकों के आश्रित परिवारों के सदस्यों का सम्मान समारोह कार्यक्रम*2 अक्टूबर 2022 की तैयारी बैठक हेतु जिला कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के जिलाध्यक्ष श्री गणेश प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता में विवेकानंद पार्क रीवा में आयोजित की गई बैठक में 2 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम के तहत कार्य समिति ने निर्णय लिया कि रीवा में वृद्धाआश्रम में सभी वृद्ध जनो को 2 अक्टूबर को सम्मानित कर यह संदेश मध्यप्रदेश शासन एवं भारत सरकार को दिया जाएगा कि यदि विभिन्न विभागों में पदस्थ कर्मचारियों को सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती है तो सेवानिवृत्त के बाद सभी कर्मचारियों की स्थिति ऐसी ही बनेगी कि उन्हें अपना जीवन वृद्धाआश्रम में रहकर व्यतीत करना पड़ सकता है कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री राकेश गौतम श्री राम पाल गौतम कोषाध्यक्...
 प्रदेश के शिक्षकों की भाँगों को लेकर शिक्षक कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन रीवा, 14 सितम्बर 2022। मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस के प्रांतीय आह्वान पर सम्पूर्ण प्रदेश मे ज्ञापन सौपा गया, इसी तारतम्य में रीवा जिला शिक्षक कांग्रेस के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को 11 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौपा गया। जिला अध्यक्ष शिवेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि प्रदेश के पाँच लाख शिक्षकों एवं अतिथि शिक्षकों की माँगों के सम्बन्ध में म.प्र. शिक्षक काँग्रेस द्वारा अनेक बार प्रदर्शन के साथ ज्ञापन सौपे गए किंतु शासन द्वारा किसी भी प्रकार की सकारात्मक कार्यवाही नहीं की गई, जिससे शिक्षकों में व्यापक असंतोष एवं आक्रोश व्याप्त है, जिसको लेकर पुनः मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से इस आशय का ज्ञापन सौंपा गया कि छतीसगढ़ एवं राजस्थान सरकार की तरह म.प्र. में भी कर्मचारियों एवं शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाल की जावे। शिक्षकों को संवर्गवार पदोन्नति, पदनाम के साथ ही समयमान वेतनमान प्रदान किया जावे। राज्य शिक्षा सेवा में नियुक्त अध्यापक एवं गुरुजियों को नियुक्ति दिनांक से सेवा की गणन...

जिला कार्यकारिणी की बैठक

चित्र
 *राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन मध्य प्रदेश NMOPS/INDIA/MP/REWA  प्रिय मित्रों                  नमस्कार,           31 अक्टूबर 2021 दिन रविवार को राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन जिला रीवा के कार्यकारिणी की बैठक समय 3:00 वजे विवेकानंद पार्क रीवा में आयोजित की गई है |बैठक के एजेंडा में निम्न बिंदुओं को शामिल किया गया है-  *1* वार्षिक कार्यों की समीक्षा |  *2* निष्क्रिय पदाधिकारियों पर     आवश्यक कार्यवाही एवं उनके स्थान पर नए पदाधिकारी  के चयन पर चर्चा |   *3* आगे के कार्य योजना पर चर्चा |  *4* 21 नवंबर 2021 दिन रविवार को लखनऊ में होने वाली पुरानी पेंशन बहाली महारैली में जिले की सहभागिता पर चर्चा |  *5* अन्य स्थानीय मुद्दों पर चर्चा        अतः आप सभी जिला कार्यकारिणी एवं ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से अनुरोध है कि *31 अक्टूबर 2021 दिन रविवार समय 3:00 वजे दिन स्थान विवेकानंद पार्क रीवा* में पहुंचकर इस कार्यकारिणी की बैठक म...

कोविड-19 में कर्मचारियों की भूमिका एवं उनका भविष्य

चित्र
   आज भारतवर्ष के साथ-साथ पूरी दुनिया *covid -19* महामारी की चपेट में है | मानव खतरे में है प्राचीनतम संस्कृति एवं मेल मिलाप वाले देश भारत की भी परिभाषाएं बदल गई है, देश का प्रत्येक नागरिक एवं पूरी मानवता त्राहिमाम कर रही है, लोग अपने अपने घरों में दुबके  हुए हैं | मित्र, नात- रिश्तेदार सभी केवल दूरभाष में ही अपनी संवेदना व्यक्त करना चाहते हैं, लोग भविष्य में सुरक्षित रहने के बाद मिलने की बात कर रहे हैं, लेकिन इन परिस्थितियों में इस देश प्रदेश के कर्मचारी की भूमिका नि:संदेह किसी से छिपी नहीं है समस्त विभाग में कार्यरत कर्मचारी अपने- अपने प्राणों की बाजी लगाकर मानवता की सेवा के लिए अपने- अपने कर्तव्यों के प्रति पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है| घर परिवार और अपने बच्चों के भविष्य की चिंता को छोड़कर अपने कर्तव्यों में लगे हुए इस देश के कर्मचारी को पूरे 60/62 वर्ष में सेवानिवृत्त होने के बावजूद या किसी अनहोनी होने  पर अपने परिवार के भविष्य की चिंता में डाल कर रखना क्या उचित है? यदि नहीं तो कम से कम इन परिस्थितियों के बावजूद इस देश के कर्मचारियों को देश प्रदेश की सरकारें पु...

08 नवंबर 2020 को माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश को पुरानी पेंशन बहाली हेतु सौंपा जाएगा ज्ञापन-गणेश तिवारी

चित्र
 राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन मध्य प्रदेश NMOPS ************************************************  रीवा 07 नवंबर 2020 राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन Nmops द्वारा प्रत्येक ब्लॉक मे सौंपा जाएगा ज्ञापन - गणेश तिवारी राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन  के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु एवं प्रांतीय अध्यक्ष परमानंद डेहरिया के निर्देशन में प्रदेश स्तर पर समस्त ब्लाक मुख्यालयों में रविवार  08 नवंबर 2020  को मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के नाम पुरानी पेंशन बहाली के लिए ज्ञापन सौंपा जाना है ,इसी कड़ी में रीवा जिले  मे पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के  जिला अध्यक्ष गणेश प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में पूरे जिले के प्रत्येक ब्लॉक में विज्ञापन एवं पोस्टकार्ड अभियान का आयोजन किया गया है | श्री तिवारी द्वारा बताया गया है कि 2005 से नियुक्त कर्मचारियों अधिकारियों की पेंशन बंद करके एनपीएस रूपी भ्रम जाल में कर्मचारियों को फंसाया गया है पुरानी पेंशन में  जहां कर्मचारियों के परिवार की सुरक्षा  एवं  वृद्धावस्था  में सुरक्षा प्रदान करती थी वहीं ...

पेंशन सत्याग्रह एवं संकल्प दिवस

चित्र
 *Nmops/mp नेशनल मूवमेंट फ़ार ओल्ड पेंशन स्कीम मध्यप्रदेश*      *सादर प्रकाशनार्थ*  ************************  रीवा दिनांक 28 सितंबर 2020 *गांधी जयंती पर OPS बहाली का संकल्प समस्त NPS पीड़ित साथी लेंगे*-- *गणेश प्रसाद तिवारी  जिला अध्यक्ष* रीवा NMOPS/MP  नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम की राष्ट्रीय आह्वान पर गांधी जयंती 02/अक्टूबर/ 2020 (शुक्रवार) समय 12:00 से 4:00 बजे तक पेंशन बहाली सत्याग्रह NPS निजीकरण भारत छोड़ो  मध्य प्रदेश के समस्तNPS पीड़ित केंद्रीय व राज्य कर्मचारी अधिकारी संकल्प लेंगे  ज्ञातव्य होवे कि भारत सरकार ने सन 2004 में केंद्रीय कर्मचारी अधिकारी की ओल्ड पेंशन स्कीम एवं मध्यप्रदेश शासन ने सन 2005 में राज्य के कर्मचारी अधिकारी की पुरानी पेंशन स्कीम बंद करNPS  नेशनल पेंशन स्कीम लागू कर दी है सन 2005 के बाद शासकीय सेवा में आए संपूर्ण मध्यप्रदेश की कर्मचारी अधिकारी की OPS ओल्ड पेंशन स्कीम स्कीम समाप्त शेयर बाजार आधारितNPS नेशनल पेंशन स्कीम शुरू की गई है इसमें मध्यप्रदेश शासन राज्य के स्कीम मे कर्मचारी,अधिकारी का सम्पूर...

*कर्मचारियों ने किया ट्वीट वार टाप 14 पर रही ट्रेंडिंग*

चित्र
*कर्मचारियों ने किया ट्वीट वार टाप 14 पर रही ट्रेंडिंग*  रीवा दिनांक 9 अगस्त 2020  राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय निर्णय अनुसार आज 09 अगस्त 2020 को #एनपीएस निजीकरणभारतछोड़ो आंदोलन ट्विटर के माध्यम से किया गया यह आंदोलन  पुरानी पेंशन बहाली की दिशा में एवं निजी करण  के खिलाफ  एक बड़ा  आंदोलन था | यह जानकारी बताते हुए बड़ा हर्ष हो रहा है कि सुबह से लेकर के शाम 6:30 बजे तक टॉप फोर्टीन में #NPSनिजीकरणभारतछोड़ो बराबर बना रहा | उक्त बात की जानकारी गणेश प्रसाद तिवारी जिलाध्यक्ष एनएमओपीएस रीवा ने दी | आगे श्री तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय विजय कुमार बंधु एवं प्रांतीय अध्यक्ष आदरणीय परमानंद डहेरिया जी के नेतृत्व में  तीन लाख से ज्यादा विभिन्न विभागों के कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर के आज ट्वीट बार के माध्यम से यह संदेश भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार को पहुंचाने की कोशिश किया है वर्ष 2005  से पुरानी पेंशन खत्म करके नई पेंशन की व्यवस्था लाई गई  तब से कर्मचारी परेशान है न्यू पेंशन स्कीम पूर्णता कर्...

मान्0 मुख्यमंत्री महोदय को एक पत्र

चित्र
 प्रति,  मान्0 मुख्यमंत्री महोदय,     शासन मध्यप्रदेश           भोपाल  विषय --- NPS को रद्द कर पुरानी पेंशन बहाल करने बिषयक । महोदय,        वैश्विक महामारी  कोरोना ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। यह मानवता के लिए संकट काल है, इस संकट के समय  सभी अपने-अपने स्तर से सहयोग कर रहे हैं परंतु प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों ने जिस तत्परता और सेवाभाव से काम किया, वह अद्वितीय,अनुकरणीय व प्रशंसनीय है।        6.5 लाख शासकीय कर्मचारी चाहे वह हमारे डॉक्टर, नर्स, स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस, अर्द्धसैनिक, विद्युतकर्मी, सफाईकर्मी तथा रेलकर्मी व ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के लोग हों तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद  अपनी जान हथेली पर रखकर सरकार और मानवता के साथ पूरी शिद्दत से खड़े हैं। ऐसे *कोरोना योद्धाओं* पर हम सभी भारतीयों को गर्व है । सरकारी कर्मचारी तन, मन, धन से कोरोना के खिलाफ जंग में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, कई साथी  सेवा के दौरान संक्रमित भी हो गए, लोगों की जान बचाने के लिए अ...

🙏महत्वपूर्ण संदेश🙏

चित्र
 जिला कार्यकारिणी NMOPS REWA के समस्त सम्मानित पदाधिकारी गण, जैसा की आप सबको विदित है की पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय विजय कुमार बंधु जी प्रांतीय अध्यक्ष आदरणीय परमानंद डहेरिया जी एवं समस्त राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों गण आप सबने मिलकर के पुरानी पेंशन बहाली की दिशा में 08 अगस्त 2020 को मेल टू पीएम/ सीएम कार्यक्रम का आयोजन एवं दिनांक 09 अगस्त 2020 को #NPSभारतछोड़ो ट्यूटर वार कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित किया है, इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए सर्वप्रथम राष्ट्रीय एवं प्रांतीय नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मैं विश्वास करता हूं कि आप समस्त पदाधिकारी गण निश्चित रूप से  इस कार्यक्रम की तैयारी के लिए पूरी मुस्तैदी से कमरकस लिए होंगे | आपका साथी होने के नाते मैंने अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए एक बार आपसे आग्रह करना चाहता  हूं कि आइए कल 08 अगस्त 2020 को जिला कार्यकारणी का एक एक सदस्य मेल टू सीएम और पीएम कार्यक्रम में बढ़कर के हिस्सा लें | मेल करने का ज्ञापन पत्र राष्ट्रीय कार्यकारिणी से प्राप्त हुआ है उसमें संगठन की गरिमा को ध्यान में रखते ह...

🙏🙏आभार🙏🙏

चित्र
🙏🙏🙏🙏🙏🙏*आभार* 🙏🙏🙏🙏🙏🙏     राष्ट्रीय एवं प्रांतीय नेतृत्व द्वारा आयोजित 03 अगस्त 2020 का *पेंशन राखी* कार्यक्रम संपन्न हुआ, पूरे देश के एनपीएस धारी कर्मचारी राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय *विजय कुमार बंधु* एवं प्रांतीय अध्यक्ष आदरणीय *परमानंद देहरिया* के दिशा निर्देश पर बढ़-चढ़कर के हिस्सा लिया | अपने और अपने भविष्य की चिंता को लेकर तमाम कर्मचारी साथी जिन्होंने इस कार्यक्रम में सहभागिता निभाई प्रशंसा के पात्र हैं | मध्य प्रदेश के रीवा जिले की जिला इकाई ने भी इस कार्यक्रम में अपनी छोटी सी भूमिका का निर्वहन करने की कोशिश किया है, रीवा में इस कार्यक्रम में लगे समस्त उत्साही कर्मचारी साथियों को बहुत-बहुत धन्यवाद शुभकामनाएं 🙏🙏💐💐💐💐💐💐💐💐                   आपका           गणेश  प्रसाद तिवारी              जिला अध्यक्ष रीवा                NMOPS

नवगठित जिला कार्यकारिणी NMOPS-REWA की सूची

चित्र
             * रीवा दिनांक 02 अगस्त 2020 0 2 अगस्त 2020 *     यह सूचित करते हुए हमें अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन एनएमओपीएस का संगठनात्मक विस्तार करते हुए रीवा जिले की जिला कार्यकारिणी व ब्लाक अध्यक्ष संयोजको का गठन राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय विजय कुमार बंधु एवं प्रांतीय अध्यक्ष आदरणीय परमानंद डहेरिया जी के अनुमोदन उपरांत किया गया है, उपरोक्त बातें गणेश प्रसाद तिवारी जिला अध्यक्ष रीवा एनएमओपीएस ने विज्ञप्ति के माध्यम से कही | श्री तिवारी ने आगे कहा कि एनएमओपीएस देश का पहला ऐसा संगठन है जिसने वर्ष 2005 में लागू की गई न्यू पेंशन स्कीम के विरुद्ध सबसे पहले आवाज उठाया राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रांतीय अध्यक्ष जी ने सतत रूप से पूरे देश प्रदेश में इस संगठन को खड़ा करने में अपना बहुमूल्य समय दिया है और जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया हुआ है, श्री तिवारी ने आगे कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्णय अनुसार रक्षाबंधन 3 अगस्त को बहने बड़े भैया प्रधानमंत्री महो...

नवगठित पदाधिकारियों के नाम संदेश

चित्र
प्रिय मित्रों,               नमस्कार |🙏           मुझे सूचित करते हुए बड़ा हर्ष हो रहा है कि आप उस संगठन के पदाधिकारी बनने जा रहे हैं, जिसने भारतवर्ष में वर्ष 2005 से लागू न्यू पेंशन स्कीम का विरोध करने का सबसे पहले साहस किया, और वह है  राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन  जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय विजय कुमार बंधु जी हैं  एवं प्रांतीय अध्यक्ष  आदरणीय परमानंद डहेरिया जी | आप इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं कि आपको मध्य प्रदेश के 6:50 लाख एनपीएस धारी कर्मचारियों के भविष्य की बात करने का प्लेटफार्म मिल रहा है, साथ ही आपको अपने  भविष्य  का और आने वाली पीढ़ी  जो लगातार  इस एनपीएस रूपी कुचक्र  में  पिसती रहेगी  से निकालने का पवित्र काम करना है| वर्तमान समय में वैश्विक महामारी कोरोना सबके लिए बहुत बड़ी समस्या बनकर  खड़ी है, ऐसे में आपको इससे सुरक्षित रहते हुए केवल अपने घरों में रह करके सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी आवाज को बुलंद करना है और आप का  यह संदेश  देश -प्रदेश...

रीवा में ट्यूटर वार कार्यक्रम की सफलता का आभार ज्ञापन

चित्र
*NMOPS/MP नेशनल मूवमेंट फार ओल्ड पेंशन स्कीम रीवा मध्यप्रदेश* *************************     *धन्यवाद् एवं आभार* ट्विटर वार अभियान कार्यक्रम  *#RestoreOldPension*   आदरणीय मित्रों,         🙏🙏 सादर नमस्कार । NMOPS/MP के ट्विटर वार अभियान कार्यक्रम मे राष्ट्रीय एवं प्रांतीय  मार्गदर्शन  से समस्त जिलों के NPS पीडित साथियों ने अपनी सहभागिता निभाते हुए शासन एवं मीडिया को  OPS पुरानी पेंशन बहाली का संदेश पहुंचाने मे अहम भूमिका का निर्वहन किया । मध्यप्रदेश का यह प्रथम प्रयास सफल रहा ।    आप सभी साथियों को ट्वीटर वार अभियान कार्यक्रम को रीवा जिले मे भी सफल बनाने की हार्दिक शुभकामनायें और बहुत बहुत आभार | 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏 इस आशा और विश्वास के साथ की जब कभी भी हमारा राष्ट्रीय एवं प्रांतीय नेतृत्व आपको ओ पी एस  की लड़ाई में याद करेगा, आप एक-एक कर्मचारी पूरी मुस्तैदी से खड़े मिलेंगे | धन्यवाद| आपका :- * गणेश प्रसाद तिवारी    जिला अध्यक्ष रीवा*  NMOPS/MP/REWA

विनम्र अपील

चित्र
रीवा दिनांक 26  जुलाई 2020  "कारगिल विजय दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं अपने शौर्य का परिचय देने वाले समस्त अमर  शहीदों को शत शत नमन"                 विनम्र अपील  जैसा कि आप सबको विदित है कि राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय विजय कुमार बंधु एवं प्रांतीय अध्यक्ष आदरणीय परमानंद डहेरिया जी के नेतृत्व में  दिनांक 27  जुलाई 2020 को समय 12:00 से 3:00 बजे तक ट्यूटर वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया है  इस कार्यक्रम  में रीवा जिले के समस्त  विभागों के कर्मचारी प्रांतीय महामंत्री रीवा प्रभारी   आदरणीय चंद्रोदय मिश्र प्रांतीय सदस्य आदरणीय राकेश गौतम प्रांतीय सदस्य आदरणीय के डी मिश्रा एवं जिला संयोजक आदरणीय राज बहादुर सिंह के कुशल मार्गदर्शन में पूरी टीम, पूरी तत्परता से ट्यूटर बार में अपना योगदान करने के लिए तत्पर है|  जिले के समस्त ब्लॉक प्रभारी जिला प्रकोष्ठ संयोजक पंचायत विभाग ब्लाक प्रकोष्ठ संयोजक पंचायत विभाग आईटी सेल एवं समस्त विभागों के ओ पी एस समर्थित उ...

कर्मचारियों का प्रदेश के जनप्रतिनिधियों के नाम ज्ञापन कार्यक्रम का एक सफल आयोजन

चित्र
रीवा दिनांक 23 जुलाई 2020                          मुझे यह बात करते हुए बड़ा हर्ष हो रहा है कि राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय विजय कुमार बंधु, प्रांतीय अध्यक्ष आदरणीय परमानंद डहेरिया, राष्ट्रीय क्वार्डिनेटर आदरणीय अशोक तिवारी के द्वारा मध्यप्रदेश में, ग्राम पंचायत सरपंच से लेकर के समस्त आदरणीय विधायको आदरणीय सांसदों आदरणीय मंत्री गणों एवं माननीय मुख्यमंत्री तक पुरानी पेंशन बहाली हेतु ज्ञापन देने का कार्यक्रम 21 जुलाई 2020 को आयोजित किया गया था, परंतु महामहिम राज्यपाल आदरणीय लालजी टंडन जी का अचानक स्वर्गवास हो जाने के कारण यह कार्यक्रम 21 जुलाई की जगह 22 जुलाई कर दिया गया था | आपको बताते हुए की राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के इस कार्यक्रम को रीवा जिले में समस्त विभागों के कर्मचारियों ने पूरी निष्ठा और कर्मठता के साथ पालन किया और  कार्यक्रम सफल रहा | हमने वरिष्ठ साथियों के सहयोग से तत्काल जिले के समस्त ब्लॉकों में ब्लॉक  प्रभारियों का चयन इस ज्ञापन कार्यक्रम हेतु कर दिया था ज...

माननीय पंचू लाल प्रजापति विधायक विधानसभा क्षेत्र मनगवां को सौंपा गया ओ पी एस बहाली के लिए ज्ञापन

चित्र
रीवा दिनांक 22 जुलाई 2020         पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन एनएमओपीएस रीवा के जिलाध्यक्ष गणेश प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली हेतु माननीय विधायक श्री पंचू लाल प्रजापति विधानसभा क्षेत्र  मनगवां, को  ज्ञापन सौंपा गया  ज्ञापन देने वालों में एनएमओपीएस का प्रतिनिधिमंडल जिसमें मुख्य रुप से प्रांतीय महामंत्री एवं रीवा प्रभारी श्री चंद्रोदय  मिश्रा जिला अध्यक्ष रीवा गणेश प्रसाद तिवारी संभागीय महामंत्री श्रीनिवास द्विवेदी जिला उपाध्यक्ष श्री राजेश शुक्ला,  श्री सतीश मिश्रा एवं श्री राम पाल गौतम शामिल थे| प्रतिनिधिमंडल से माननीय विधायक जी ने चर्चा करते हुए यह विश्वास दिलाया कि आपकी  पुरानी पेंशन बहाली के संबंध में मैं  माननीय मुख्यमंत्री जी से चर्चा करूंगा, साथ ही मांग के समर्थन में समर्थन पत्र लिखा| एन एम ओ पी एस टीम रीवा आदरणीय विधायक जी का आभार ज्ञापित करता है|🙏🙏

अब 22 जुलाई 2020 को होगा ज्ञापन कार्यक्रम

चित्र
 रीवा दिनांक 21 जुलाई 2020         राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के तत्वावधान में 21 जुलाई 2020 को प्रदेश के समस्त जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन देने एवं समर्थन पत्र लेने का कार्यक्रम निश्चित किया गया था, परंतु दुर्भाग्यवश महामहिम राज्यपाल लालजी टंडन महोदय का आकस्मिक निधन होने से यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है| उक्त जानकारी राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के  जिला अध्यक्ष रीवा  गणेश प्रसाद तिवारी ने दी |     श्री तिवारी ने महामहिम राज्यपाल के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए  एनएमओपीएस टीम रीवा के तरफ से सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किया है | आगे श्री तिवारी ने कहा की प्रांतीय अध्यक्ष आदरणीय  परमानंद डेहरिया जी द्वारा जनप्रतिनिधियों के ज्ञापन कार्यक्रम को 21 जुलाई की जगह 22 जुलाई 2020 कर दिया गया है अत: समस्त विभागों के एनपीएस धारी कर्मचारियों से आग्रह है कि  21 जुलाई का कार्यक्रम  यथावत  22 जुलाई को संपादित करावे एवं कोरोना नियमों का पालन करते हुए पूरी सावधानी के साथ कम से कम संख्या का प्रतिनिधिमंडल लेक...

21 जुलाई 2020 का ज्ञापन कार्यक्रम स्थगित

चित्र
मित्रों नमस्कार,         दु:खद समाचार प्राप्त हो रहा है  | मध्य प्रदेश के माननीय महामहिम राज्यपाल लालजी टंडन महोदय जी देवलोक बासी हो गए हम सब के लिये यह बडे़ दु:ख का क्षण है | पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन टीम रीवा महामहिम राज्यपाल जी के निधन में भावभीनी श्रद्धांजलिअर्पित करता है एवं प्रान्तीय महामंत्री और रीवा प्रभारी चन्द्रोदय मिश्रा जी प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य श्री राकेश गौतम श्री डीके मिश्रा जी एवं जिला संयोजक श्री राज बहादुर सिंह जी से चर्चा के उपरांत आज का  प्रदेश के जनप्रतिनिधियों के नाम सौंपा जाने वाला ज्ञापन कार्यक्रम स्थगित किया जाता है | आगे के कार्यक्रम से आप सबको अवगत कराया जावेगा।                       आपका                  गणेश प्रसाद तिवारी                जिलाध्यक्ष रीवा                    NMOPS

प्रेस विज्ञप्ति रीवा दिनांक 20 जुलाई 2020

चित्र
विज्ञप्ति रीवा दिनांक 20  जुलाई 2020 राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु जी एवं प्रांतीय अध्यक्ष परमानंद डहेरिया जी  के दिशा निर्देश में दिनांक 21 जुलाई 2020 को प्रदेश के समस्त जनप्रतिनिधियों को पुरानी पेंशन बहाली हेतु मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के नाम ज्ञापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है |उक्त बातें गणेश प्रसाद तिवारी जिला अध्यक्ष रीवा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी श्री तिवारी जी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि  तत्कालीन प्रधानमंत्री जी वर्ष 2005 के बाद नियुक्त समस्त विभाग के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन की जगह एनपीएस न्यू पेंशन स्कीम लागू कर दिया था, वर्तमान समय में जो कर्मचारी  सेवानिवृत्त हो रहे हैं उन्हें पेंशन के नाम पर बहुत कम राशि प्राप्त हो रही है जबकि पुरानी पेंशन का नियम अंतिम वेतन का 50% तय किया जाता था | श्री तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में कोरोना महामारी के कारण हम कर्मचारी अपनी पूरी निष्ठा से जनसेवा के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं ,लेकिन भविष्य की चिंता बलवती है सभी कर्मचारियों की मनोदशा अपने बुढ़ापा और परिव...