विनम्र अपील

रीवा दिनांक 26  जुलाई 2020

 "कारगिल विजय दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं अपने शौर्य का परिचय देने वाले समस्त अमर  शहीदों को शत शत नमन"

                विनम्र अपील

 जैसा कि आप सबको विदित है कि राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय विजय कुमार बंधु एवं प्रांतीय अध्यक्ष आदरणीय परमानंद डहेरिया जी के नेतृत्व में  दिनांक 27  जुलाई 2020 को समय 12:00 से 3:00 बजे तक ट्यूटर वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया है  इस कार्यक्रम  में रीवा जिले के समस्त  विभागों के कर्मचारी प्रांतीय महामंत्री रीवा प्रभारी   आदरणीय चंद्रोदय मिश्र प्रांतीय सदस्य आदरणीय राकेश गौतम प्रांतीय सदस्य आदरणीय के डी मिश्रा एवं जिला संयोजक आदरणीय राज बहादुर सिंह के कुशल मार्गदर्शन में पूरी टीम, पूरी तत्परता से ट्यूटर बार में अपना योगदान करने के लिए तत्पर है|  जिले के समस्त ब्लॉक प्रभारी जिला प्रकोष्ठ संयोजक पंचायत विभाग ब्लाक प्रकोष्ठ संयोजक पंचायत विभाग आईटी सेल एवं समस्त विभागों के ओ पी एस समर्थित उत्साही कर्मचारी गण इस कार्य को पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे| सभी लोग  कम से कम 10 ट्वीट एवं 20 रिट्वीट करने हेतु अपने अपने परिचित सहयोगी साथियों से आज ही बातचीत कर लेंगे ताकि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक बने एवं ओ पी एस पाने की दिशा में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन NMOPS  एक कदम और आगे बढ सके |

      साथ ही जिले एवं संभाग में नवनियुक्त समस्त महिला एवं पुरुष
पदाधिकारियों का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत आप सब हमारे अग्रज हैं निश्चित ही इस दिशा में आप अपनी महती भूमिका का योगदान करेंगे| बस इसी आशा और विश्वास के साथ आप सभी को बारंबार प्रणाम करते हुए🙏

#ops #ops #ops #ops #ops

                              आपका 

                       गणेश प्रसाद तिवारी 

                        जिला अध्यक्ष रीवा

                             NMOPS       

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नवगठित जिला कार्यकारिणी NMOPS-REWA की सूची

प्रेस विज्ञप्ति रीवा दिनांक 20 जुलाई 2020

अब 22 जुलाई 2020 को होगा ज्ञापन कार्यक्रम