मान्0 मुख्यमंत्री महोदय को एक पत्र

 प्रति,
 मान्0 मुख्यमंत्री महोदय, 
   शासन मध्यप्रदेश 
         भोपाल 


विषय --- NPS को रद्द कर पुरानी पेंशन बहाल करने बिषयक ।


महोदय,

       वैश्विक महामारी  कोरोना ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। यह मानवता के लिए संकट काल है, इस संकट के समय  सभी अपने-अपने स्तर से सहयोग कर रहे हैं परंतु प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों ने जिस तत्परता और सेवाभाव से काम किया, वह अद्वितीय,अनुकरणीय व प्रशंसनीय है। 

      6.5 लाख शासकीय कर्मचारी चाहे वह हमारे डॉक्टर, नर्स, स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस, अर्द्धसैनिक, विद्युतकर्मी, सफाईकर्मी तथा रेलकर्मी व ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के लोग हों तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद  अपनी जान हथेली पर रखकर सरकार और मानवता के साथ पूरी शिद्दत से खड़े हैं। ऐसे *कोरोना योद्धाओं* पर हम सभी भारतीयों को गर्व है । सरकारी कर्मचारी तन, मन, धन से कोरोना के खिलाफ जंग में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, कई साथी  सेवा के दौरान संक्रमित भी हो गए, लोगों की जान बचाने के लिए अपने प्राण तक न्योछावर कर दिये, फिर भी सेवा के कार्य मे दिन-रात लगे हुए हैं। साथ ही कोविड 19  महामारी से लड़ने के लिए आर्थिक सहयोग भी किया। यह त्याग और बलिदान का उत्कृष्टतम उदाहरण है । 

             आपको  ज्ञात होगा कि प्रदेश मे लगभग 6.5 लारव NPS के कर्मचारी  हैं। इन कर्मचारियों के बेतन का 10% और सरकार का 10% राशि NPS खाते मे जमा होती है,  जो न तो कर्मचारी के काम आ रही है और न ही सरकार के। इससे कर्मचारी, सरकार व देश सभी का नुकसान हो रहा है। यदि सरकार NPS रद्द कर पुरानी पेंशन बहाल करती है तो इससे कर्मचारी सामाजिक सुरक्षा के दायरे मे तो आएंगे ही, साथ ही देश व सरकार का अरबों रुपये निजी हांथों में जाने से बच जाएगा और सरकार उससे विभिन्न प्रकार के विकासात्मक कार्य कर सकेंगी, जिससे प्रदेश तरक्की करेगा और खुशहाली की ओर कदम बढेगा। 

          आपने कई महत्वपूर्ण  फैसले लिए हैं उम्मीद करता हूं कि प्रदेश हित में एक बड़ा फैसला यह भी लेंगे,  जिससे सरकारी कर्मचारी सहित स्वयं सरकार और प्रदेश का लाभ होगा।


       अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि सरकारी कर्मचारियों के   लिए NPS रद्द कर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की महान कृपा करें ।

दिनांक 08/08/2020 सादर आभार

                     भवदीय


    

             गणेश प्रसाद तिवारी 

                           जिला अध्यक्ष रीवा

                                 NMOPS

             समस्त तहसील/ब्लॉक पदाधिकारी सदस्य 

                             NMOPS रीवा


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नवगठित जिला कार्यकारिणी NMOPS-REWA की सूची

08 नवंबर 2020 को माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश को पुरानी पेंशन बहाली हेतु सौंपा जाएगा ज्ञापन-गणेश तिवारी

*कर्मचारियों ने किया ट्वीट वार टाप 14 पर रही ट्रेंडिंग*